24 Apr 2024, 03:53:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी संसद में रूस, ईरान और उत्‍तर कोरिया पर नए प्रतिबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 3:38PM | Updated Date: Jul 26 2017 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आपत्तियों के बाद भी हाउस ऑफ रिप्रेजन्टेटिव्स ने रूस, ईरान और उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंधों के पक्ष में बुधवार भारी मतदान हुआ। इस मुद्दे पर अभी मतदान जारी है और प्रतिबंध के पक्ष में 388 सांसदो ने मतदान किया है जबकि इसके विरोध में सिर्फ दो सांसदों ने मतदान किया है। इस विधेयक को राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के पास भेजे जाने से पहले सीनेट से मंजूरी मिलना जरूरी है। जहां उनके पास इसे कानून बनाने या वीटो करने का अधिकार है।
 
सीनेट के सांसदों ने अभी यह नहीं कहा कि वे इस विधेयक पर सदन में कब चर्चा और मतदान करेंगे। इस बीच व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि क्या वे अमेरिकी सांसद द्वारा पारित रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को मंजूरी देंगे या खारिज करेंगे। रूस द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखल और क्रीमिया पर कब्जा का आरोप लगाते हुए अमेरिका ने मास्को को कड़ा संकेत देने के लिए यह कदम उठाया है। इस कानून के अमल में आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति संसद की अनुमति के बिना रूस पर लगे प्रतिबंधों में ढील नहीं दे सकेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »