28 Mar 2024, 20:26:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिणी फ्रांस के जंगल में लगी आग,सैकड़ों दमकल कर्मी संघर्ष कर रहे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 5:07PM | Updated Date: Jul 25 2017 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बास्तिया। दक्षिणी फ्रांस के जंगल में लगी आग पर काबू पाने के लिए सैकड़ों दमकल कर्मी संघर्ष कर रहे है। यह भीषण आग जंगल के 900 हेक्टेयर क्षेत्र में फैल गई है और इसकी वजह से कोर्सिका द्वीप में स्थित घरों को खतरा पैदा हो गया है। इस द्वीप के पूर्वोत्तर तट पर बिगुग्लिया शहर के किनारे स्थित घरों से निवासियों को बाहर निकाला गया है। फ्रांस के असैन्य रक्षा बलों के लेफ्टिनेंट-कर्नल मिशेल बर्नियर ने सोमवार एएफपी को बताया, आग बहुत भीषण है और अब यह बिगुग्लिया के शहरी क्षेत्रों की तरफ बढ़ रही है। 
 
इस आग में लकड़ी चीरने का एक कारखाना और 10 वाहन जलकर खाक हो गए है। क्षेत्रीय दमकल उप प्रमुख जीन-जैक्स पेराल्डी ने कहा,  ' 'हम सहायता के लिए अतिरिक्त कर्मियों का इंतजार कर रहे हैं। करीब 160 दमकल कर्मी एक दर्जन से अधिक दमकल इंजनों की सहायता से आग बुझाने में लगे हुए है।'' स्थानीय अधिकारी गेरार्ड गैवरी ने कहा कि तीन अग्निशमन विमानों को भी इस काम में लगाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »