23 Apr 2024, 11:52:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीनी सेना ने धमकाया- पीछे हटो वरना बढ़ा देंगे सैनिकों की संख्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 12:08PM | Updated Date: Jul 25 2017 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। डोकलाम सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच चल रही तनातनी के बीच पहली बार चीन के रक्षा मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वी. कियान ने भारत को धमकाते हुए कहा है, समस्या का हल करने के लिए हमारी पहली शर्त है कि भारत पूरे सीमा क्षेत्र से तुरंत अपने सैनिकों को वापस बुलाए, पूरे क्षेत्र की शांति सीमावर्ती क्षेत्रों की शांति पर निर्भर करती है।
 
उन्होंने कहा कि पहाड़ को हिलाया जा सकता है, लेकिन चीनी सेना को नहीं हिलाया जा सकता। चीन की सेना के प्रवक्ता वू कियान ने कहा, अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के प्रति हमारा संकल्प कभी नहीं डिगने वाला है। क्षेत्र के हालात को देखते हुए चीन की सेना ने कदम उठाए हैं। हम हालात को देखते हुए सेना की तैनाती बढ़ाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »