25 Apr 2024, 06:18:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मैक्सिको में पांच लोगों की गोली मार कर हत्‍या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2017 2:54PM | Updated Date: Jul 24 2017 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मैक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में अलग-अलग घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। स्थानीय अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने बताया कि रविवार तड़के लानो रेडोन्डो शहर के दक्षिण-पश्चिम स्थित एक बार में मोटरसाइकिल सवार दो बंदूकधारियों की गोलीबारी में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। 
 
गोलीबारी में घायल हुए 23 वर्षीय व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। गोलीबारी के बाद बंदूकधारी वहां से फरार हो गए। गोलीबारी की एक अन्य घटना में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। मामले की जांच चल रही है, फिलहाल गोलीबारी के मकसद का पता नहीं चला है। मैक्सिको में पिछले कुछ समय से गोलीबारी की घटना में काफी वृद्धि हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मई-जून सबसे अधिक हिंसक महीने रहे है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »