20 Apr 2024, 14:37:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन से तनाव के बीच इंडियन एयरफोर्स को MIG-35 फाइटर जेट बेचना चाहता है रूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2017 4:23PM | Updated Date: Jul 23 2017 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रूस अपना आधुनिक युद्धक विमान MIG-35 भारत को बेचने का तैयार हो गया है। हालांकि भारत ने भी इस विमान में अपनी रूचि दिखाई है और डील को लेकर बातचीत जारी है। इस बात की जानकारी मिग कॉरपोरेशन के प्रमुख इया तारासेंको ने दी है। तारासेंको ने कहा है कि जनवरी में मिग-35 पेश करने के बाद कंपनी ने इसे भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में सक्रियता से प्रमोट करना शुरू किया है।

उन्‍होंने कहा कि भारत निविदा के लिए हम विमानों की आपूर्ति का प्रस्ताव कर रहे हैं और निविदा हासिल करने के लिये हम उनकी वायुसेना के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। मिग-35 रूस का सबसे आधुनिक 4++ पीढ़ी का बहुउद्देशीय युद्धक विमान है। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत ने मिग-35 में कोई रुचि दिखाई है, तारासेंको ने कहा, 'बेशक उन्होंने दिखाई है।' मिग के प्रमुख ने कहा कि भारत लगभग 50 वर्षों से मिग विमानों का इस्तेमाल कर रहा है और मिग कॉरपोरेशन ने जिन शुरुआती देशों को अपने इस नए विमान का प्रस्ताव दिया उनमें भारत भी है और भारत को अपने सबसे आधुनिक विमान की आपूर्ति का इरादा रखता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »