19 Apr 2024, 18:21:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिणी चीन के एक शहर में क्रेन के गिरने से सात की मौत, दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2017 2:47PM | Updated Date: Jul 23 2017 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। दक्षिण चीन के गुवांगझू शहर में निर्माण स्थल पर एक क्रेन गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। भवन निर्माण और शहरी विकास के लिए कार्य करने वाले सरकारी संस्था  'कम्यूनिकेंशन्स कंस्ट्रक्सन्स कंपनी लिमिटेड ' के दक्षिणी मुख्यालय के निर्माण स्थल पर कल यह क्रेन गिर गया।  
 
शहर के हैजू जिला प्रशासन का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना पर प्रतिक्रिया के लिये कंपनी से संपर्क नहीं हो सका है। चीन में कार्य स्थल पर सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि यहां प्राय सुरक्षा मानकों को नजर अंदाज किया जाता है। जिला प्रशासन का कहना है कि दोनों घायलों की हालत स्थिर है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »