20 Apr 2024, 11:30:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी हवाई हमले में 16 अफगान पुलिस कर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2017 3:54PM | Updated Date: Jul 22 2017 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रान्त में अमेरिकी हवाई हमले में 16 अफगान पुलिसकर्मी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। हेलमंद के पुलिस प्रवक्ता सलाम अफगान ने एएफपी को बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम पांच बजे तब हुई जब अफगान सुरक्षा बल एक गांव से तालिबान तत्वों को हटा रहे थे। उन्होंने कहा, ''हवाई हमले में दो कमांडर सहित 16 अफगान पुलिसकर्मी मारे गए। दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।'' हेलमंद प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता उमर जवाक ने हमले और मारे गए लोगों की संख्या की पुष्टि की है।
 
इस बीच समाचार एजेंसी एपी की खबर के अनुसार पेंटागन ने अमेरिका के हवाई हमले में 12 अफगान पुलिस अधिकारियों के मारे जाने और दो अन्य के घायल होने की पुष्टि की है। अमेरिका ने एक बयान में सुरक्षा बल परिसर पर हवाई हमले करने की पुष्टि की है। हमले क्षेत्र में तालिबान के विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका समर्थित अभियान के दौरान किए गए। बयान में अमेरिका ने मारे गए सुरक्षा बलों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की ।
                
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »