24 Apr 2024, 00:15:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र में 30 खूंखार आतंकवादी मारे गए,पांच गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2017 3:19PM | Updated Date: Jul 22 2017 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र के सिनाई प्रांत में सुरक्षा बलों ने पिछले चार दिनों से जारी छापेमारी में कम से कम 30 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने शनिवार एक बयान में कहा कि छापेमारी के दौरान 30 खूंखार आतंकवादी मारे गए और पांच को गिरफ्तार किया गया है। सेना ने मारे गए आतंकवादियों के संगठन का नाम नहीं बताया है। उत्तरी सिनाई में इसी महीने सुरक्षा बलों पर हुए दो आत्मघाती बम हमले में 23 सैनिकों की मौत हो गई थी। सिनाई प्रांत 2013 से ही इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकियों की मार झेल रहा है और तब से लेकर अब तक यहां पर कई सैनिकों और पुलिसकर्मी मारे जा चुके है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »