23 Apr 2024, 20:38:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तोता बना गवाह, पति की हत्या में महिला दोषी करार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 2:10PM | Updated Date: Jul 21 2017 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमरीका के मिशिगन में एक महिला को पति की हत्या के मामले में तोते के 'गवाह' बनने के बाद दोषी ठहराया गया है। ग्लेन्ना दुरम ने 2015 में तोते के सामने अपने पति मार्टिन पर पांच गोलियां चलाई थी। उसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश भी की।

तोता बना गवाह
मार्टिन की पूर्व पत्नी ने कहा कि तोते ने उनकी आवाज निकालकर 'गोली मत चलाओ' बार-बार कहा। हालांकि बड नाम के इस अफ्रीकी तोते को कोर्ट में सुनवाई के दौरान नहीं लाया गया। जूरी ने पाया कि 49 वर्षीय ग्लेन्ना हत्या की दोषी है। उन्हें अगले महीने सजा सुनाई जाएगी। घटना में ग्लेन्ना के सिर में चोट लगी थी। हालांकि वह बच गई। घटना मिशिगन में उनके सैंड लेक स्थित घर में हुई थी। मार्टिन की मां लिलियन ने कहा कि उन्हें ये देखकर बहुत दुख हो रहा कि दोषी ठहराई गई दुरम में पछतावे का भाव नहीं है।

क्‍या था पूरा मामला
उन्होंने कहा कि न्याय मिलने में देर हो रही है, दो साल का वक़्त कम नहीं होता है। मार्टिन की पूर्व पत्नी अब उस तोते का ख़्याल रखती हैं। उन्होंने कहा, "तोता उस रात की पूरी बातचीत को दोहरा रहा था और वह बातचीत 'गोली मत चलाना' पर जाकर खत्म हो गई।" पीड़ित के माता-पिता भी इस बात पर भरोसा करते हैं कि यह संभव है कि तोते ने उनकी बातचीत सुनी थी, तभी उनकी आखिरी बातचीत वह दोहरा रहा था। मार्टिन की मां ने कहा, "यह पक्षी हर बात पकड़ लेता है। वह कुछ भी बोल सकता है। उसकी ज़ुबान बहुत साफ है।" इस मामले की सुनवाई के दौरान वकील गवाह के तौर पर तोते को पेश करने की अनुमति की भी चाहते थे। हालांकि बाद में इसे खारिज कर दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »