19 Apr 2024, 21:19:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के हांगझु में विस्फोट से दो लोगों की मौत, 55 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 12:27PM | Updated Date: Jul 21 2017 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन में हांगझू शहर के भीडभाड वाले क्षेत्र में शुक्रवार एक दुकान में जबर्दस्त विस्फोट होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 55 अन्य घायल हो गए। अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी कि हांगझु के पश्चिमी लेक जिला सूचना कार्यालय ने अपने माइक्रोब्लॉग में बताया कि दुकान से आग की लपटों को उठते हुए देखा गया।
 
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है इनमें से 12 लोगों की हालत गंभीर बतार्इ गई है। जांच एजेंसियां विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। चीन में कानूनी खामियों के कारण इस तरह के विस्फोट और हादसे होना आम बात हो गई है। ऐसे विस्फोटकों का इस्तेमाल पहाड़ी क्षेत्रों में खनन कार्यों में होता है लेकिन लोग इन विस्फोटकों को घर में छिपा कर रखते है।    
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »