29 Mar 2024, 11:11:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत-चीन विवाद में टांग अड़ा रहा पाक, चीनी राजदूत से मिले बासित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 12:20PM | Updated Date: Jul 21 2017 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत-चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर माहौल पहले ही खराब है, चीनी मीडिया समय-समय पर भारत को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहा है। इसी बीच पाकिस्तान भी इस मसले को भुनाने की फिराक में दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने चीन के उच्चायुक्त लू झाओहुई से मुलाकात की है। इसके बाद वो जल्द ही भूटान के उच्चायुक्त वेटसॉप नमगेल से भी मिल सकते हैं।

बासित ने चीनी राजदूत से बुधवार को बात-चीत की और वो जल्द ही भूटान के राजदूत से भी मिलेंगे। कुलमिलाकर इन बातों से यह स्पष्ट हो रहा है कि भारत-चीन विवाद के बीच पाकिस्तान अपनी टांग अड़ाना चाहता है। इस विवाद के बीच वो अपना हित साध रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बासित दोनों देशों के राजदूतों से मिलकर डोकलाम विवाद पर बात-चीत चाहते हैं। बासित ने राजदूत के तौर पर भारत में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है और वह अगले महीने पाकिस्तान वापस जा सकते हैं।

बता दें कि भारत और चीन के बीच चुंबी घाटी स्थित डोकलाम में चीन द्वारा सड़क बनाए जाने को लेकर विवाद चल रहा है। डोकलाम भूटान का हिस्सा है जहां सड़क बनाने को लेकर भारत और भूटान दोनों ही चीन का विरोध कर रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »