29 Mar 2024, 12:54:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महिला ने शरीर में छिपाए 102 iPhone एयरपोर्ट से जा रही थी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2017 2:55PM | Updated Date: Jul 20 2017 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीन। आईफोन दुनिया के सबसे महंगे फोन्‍स में से एक है। यह फोन दुनिया के सबसे ज्‍यादा बिकने वाले फोन्‍स में से एक है। ऐसे में जाहिर है कि इस फोन को लेकर लोगों का क्रेज भी बहुत ज्‍यादा है। चीन में 102 आईफोन की तस्‍करी करने की कोशिश कर रही एक महिला को एयरपोर्ट पर कस्‍टम अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती एक स्‍मगलर थी और अपने शरीर से 102 आईफोन और 15 लग्‍जरी घड़ि‍यां लपेट कर ले जाने वाली थी। जानकारी मुताबिक एयरपोर्ट पर शरीर से मोटी लेकिन हाथ-पांव से भारी एक युवती को देखकर कस्‍टम अधिकारियों को कुछ शक हुआ और उन्‍होंने उसे रोका। 
 
अधिकारियों ने जब उसकी तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए। महिला ने इन मोबाइलों को सीने से चार लेयर में लपेट रखा था। महिला ने शरीर पर बंधे इन सभी मोबाइल का वजन 9 किलोग्राम था। महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चीन में इस तरह की कोई घटना देखने को मिली हो। इससे पहले 2015 में एक शक्‍स को चीन में 84 आईफोन की तस्‍करी करते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया था।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »