20 Apr 2024, 06:00:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सेनफ्लूरोन पहाड़ियों पर दबे एक जोड़े का शव 75 साल बाद मिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 4:29PM | Updated Date: Jul 19 2017 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। स्विट्जरलैंड की सेनफ्लूरोन पहाड़ियों पर बर्फ में दबे एक जोड़े का शव लगभग 75 साल बाद बरामद किया गया। यहा जोड़ा 1942 से यहां बर्फ में दबा हुआ था। भारी मात्रा में बर्फ में दबे होने के कारण दोनों (पुरूष और महिला) का शव सुरक्षित है। वाशिंगटन की रिपोर्ट में स्विस पुलिस ने बताया कि स्विट्जरलैंड में 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक स्‍की लिफ्ट कंपनी के एक कर्मचारी ने दोनों शव को देखा और पुलिस को इस बारे में सूचना दी। यह जगह रिसॉर्ट लेस डायबलर्ट्स और स्‍की रिसॉर्ट के काफी करीब है। दोनों का शव आस-पास ही मिला।
 
पुलिस ने बताया कि शव के पास बैकपैक, डिब्‍बे, किताब, घड़ी और जूते भी बरामद किए गए। सभी सामानों को जांच के लिए फॉरेंसिंक लैब भेज दिया गया है। पुलिस ने अभी तक इस जोड़े की पहचान नहीं बताई है क्योंकि उसका डीएनए टेस्ट होना अभी बाकी है। वहीं स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह शव मार्सिलिन और उनकी पत्नी फ्रांसिन डुमोलिन की है जो 1942 में मवेशियों को चराने के लिए पहाड़ियों की तरफ गए थे और फिर कभी लौटकर नहीं आए। इन दोनों के 7 बच्चे थे। 
 
इनके बच्चे लंबे समय से अपने माता-पिता का पता लगाने की कोशिश में जुटे थे कि आखिर उनके साथ क्या हुआ। फिलहाल पुलिस ने कहा कि अगर ये शव डुमोलिन दंपति की होगी तब उनके परिवार वालों को उनका शव सौंप दिया जाएगा। वहीं शव का दावा करने वाले डुमोलिन दंपति के बेटे ले मटीन के कहा कि हमें इतने समय के बाद अपने माता-पिता के बारे में कम से कम पता तो चल गया।  
 
 
 
 
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »