19 Apr 2024, 07:26:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

घाना के संसद की बिल्डिंग में लगी आग, कुल 252 कमरों में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 3:37PM | Updated Date: Jul 19 2017 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आकरा। पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना के संसद में अचानक आग लग गई। राष्ट्रीय दमकल सेवा ने बताया कि आग 'जोब 600' कॉम्प्लेक्स के 10वीं मंजिल की प्रींटिग रूम में लगी और यह धीरे-धीरे रसोई तक भी जा पहुंची। आग से किसी भी तरह के जानमाल की नुकसान की कोई खबर नहीं है। 
 
दमकल प्रवक्ता बिल्ली एंगलेट ने कहा कि हमने सभी चीजों को बाहर कर दिया और अब आग नियंत्रण में है। स्थिति सामान्य है और उम्मीद है कि दोबारा कामकाज शुरू हो जाएगा। अधिकारी आग लगने की घटना की जांच कर रहे है। आग जिस बिल्डिंग में लगी उसका निर्माण घाना के पहले राष्ट्रपति क्वाम क्रमाह ने 1965 में करवाया था। इसमें कुल 252 कमरें है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »