26 Apr 2024, 03:07:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के कमछतका में आया 7.7 तीव्रता का भूकंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2017 3:43PM | Updated Date: Jul 18 2017 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। रूस के पूर्वी समुद्री तट के पास जोरदार भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.7 मापी गई। भूकंप के मद्देनजर यहां सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी। लेकिन फिर उसे वापस ले लिया गया। भूकंप का केंद्र कमछतका प्रांत स्थित निकोल्सकोव गांव से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह से लगभग 11.7 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के बाद US पसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने भूकंप केंद्र के आसपास के 300 किलोमीटर इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी की। 
 
पेरू के समुद्री तट के पास भी 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। पिछले 24 घंटे में इसी इलाके के अंदर 3 और भूकंप दर्ज किए जा चुके है हालांकि उनकी तीव्रता इससे काफी कम थी। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने भूकंप के बाद कहा कि अगर सुनामी आती भी है, तो उसकी लहरें 0.5 मीटर से ज्यादा ऊंची नहीं होगी। भूकंप के 2 घंटे बाद भी स्थितियां सामान्य पाई गई और चेतावनी को वापस ले लिया गया। भूकंप के कारण यहां जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »