25 Apr 2024, 16:14:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक में बकरी चोरी के आरोप में किशोर की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2017 6:35PM | Updated Date: Jul 16 2017 6:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के उक शरीफ कस्बे में बकरी चुराने को लेकर कथित रूप से 14 साल के एक लड़के की हत्या कर दी गई। डॉन में आई खबर के अनुसार घटना से आक्रोशित लड़के के घरवालों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने से मना कर दिया। आरोपियों में बकरी का मालिक शामिल है। 
 
खबर के अनुसार मृतक के परिवारवालों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी पुलिस के हत्या का मामला दर्ज ना करने पर उसका शव सड़क पर डालकर विरोध प्रदर्शन किया। संदिग्ध परिस्थितियों में लड़के का शव पाया गया था। उसके परिवार का आरोप है कि बकरी चुराने के लिए उसे प्रताडित कर मारा गया। कड़े विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »