24 Apr 2024, 11:15:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सही वक्त पर पुतिन को व्हाइट हाउस बुलाना चाहता हूं ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2017 4:31PM | Updated Date: Jul 14 2017 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में चयनित होने के लिए रूसी साठगांठ से अपना चुनाव अभियान चलाने के आरोपों का सामना कर रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को व्हाइट हाउस आमंत्रित करेंगे लेकिन ''सही वक्त आने पर।'' पेरिस जाने के क्रम में अपने साथ यात्रा कर रहे संवाददातों से ट्रम्प ने पुतिन को आमंत्रित करने से संबद्ध अपनी इच्छा जाहिर की। ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के बाद इस कांड की आंच उनके बड़े बेटे तक पहुंच गयी। अमेरिकी मीडिया ने यह रिपोर्ट दी थी कि डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने पिछले साल किसी रूसी वकील से मुलाकात की थी। 
 
जिसने ट्रम्प की प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रटे हिलेरी क्लिंटन को क्षति पहुंचाने वाली सूचना उपलब्ध कराने का वादा किया था।ट्रम्प जूनियर ने जून में न्यूयार्क स्थित ट्रम्प टावर में उस वकील से मुलाकात की थी। इस सप्ताह उन्होंने बैठक के बारे में कुछ ईमेल जारी किये थे और अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईमेल जारी करने में  ' 'पारदर्शिता ' ' को लेकर सार्वजनिक रूप से अपने बेटे का बचाव किया था।
 
ट्रम्प ने 2016 चुनाव को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए अपने प्रचार अभियान में किसी रूसी से संपर्क के आरोपों को खारिज किया था। विशेष विमान 'एयर फोर्स वन' पर सवार संवाददाताओं के यह पूछे जाने पर कि वह पुतिन को व्हाइट हाउस बुलाएंगे या नहीं इसके जवाब में उन्होंने कहा,  ''मुझे नहीं लगता कि यह सही समय है लेकिन इसका जवाब 'हां' है।''        उन्होंने कहा, मेरे लिए यह कहना बेहद आसान है कि मैं ऐसा नहीं करूंगा। ऐसा करना मेरे लिए बेहद आसान है लेकिन ऐसा करना मूर्खता है। ट्रम्प ने रूस को ''दुनिया में संभवत दूसरा सबसे शक्तिशाली परमाणु सम्पन्न देश'' बताया और कहा कि 'अगर आप संवाद (उनसे) नहीं करते है तो आप मूर्ख ही होंगे।        
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »