29 Mar 2024, 13:51:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस की फर्स्ट लेडी पर की ये टिप्पणी, सब रह गए हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2017 11:20AM | Updated Date: Jul 15 2017 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पैरिस। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिजीट मैक्रों पर उन्होंने इसी तरह की अजीबोगरीब टिप्पणी कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार- फ्रांस के दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति अपने फ्रांस के अपने समकक्ष इमैनुअल मैक्रों से द्विपक्षीय वार्ता की और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इससे पहले इमैनुअस मैक्रो और ब्रिजीट मैक्रों ने डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का स्वागत किया।

इसी दौरान डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिजीट मैक्रों मिले तो ट्रंप ने कहा- 'क्या आप जानती हैं, आपकी शेप कितनी बेहतरीन है। हालांकि 64 साल की ब्रिजीट ने ट्रंप के इस कमेंट पर कोई जवाब नहीं दिया।' इसके बाद डोनाल्ड ने उन्हें 'ब्यूटीफूल' कहकर संबोधित किया। जिस वक्त डोनाल्ड यह कमेंट कर रहे थे उस समय मेलानिया भी उनके पास खड़ी थीं, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »