29 Mar 2024, 03:18:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत 2026 तक सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक बन जाएगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2017 1:15PM | Updated Date: Jul 11 2017 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। अगले दशक तक दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बनने के अनुमान के साथ-साथ भारत 2026 तक विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन जाएगा। साथ ही वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा गेहूं उत्पादन में भी वृद्धि होगी। संयुक्त राष्ट्र और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) की एक रपट में यह बात कही गई है।
 
ओईसीडी-एफएओ एग्रीकल्चरल आउटलुक 2017-2026 में कहा गया है कि अगले एक दशक में विश्व की आबादी 7.3 अरब से बढ़कर 8.2 अरब से ज्यादा हो जाएगी। इस आबादी का कुल 56 प्रतिशत हिस्सा भारत और उप-सहारा अफ्रीकी इलाकों में होगा। आबादी बढ़ने की वजह से यह क्षेत्र दुनिया में सबसे ज्यादा मांग पैदा करने वाले स्थान होंगे।
 
भारत की जनसंख्या 1.3 अरब से बढ़कर 1.5 अरब हो जाएगी और 2026 तक भारत के चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाने का अनुमान है। इसी रपट में आगे कहा गया है कि इक्कीसवीं सदी के शुरूआती 25 साल में भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन जाएगा।
 
रपट के अनुसार 2026 में भारत का दुग्ध उत्पादन 49 प्रतिशत बढ़ जाएगा। इसके बाद दूसरे स्थान पर यूरोपीय संघ रहेगा। साथ ही गेहूं उत्पादन में वृद्धि 2017-26 के दौरान 11 प्रतिशत रहने और इसके बुवाई क्षेत्र में 1.8 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। क्षेत्रीय और वैश्विक आधार पर भारत में उत्पादन में वृद्धि सबसे अधिक होगी। इसके बाद पाकिस्तान और चीन का स्थान रहेगा।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »