29 Mar 2024, 16:59:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तानी कैंसर मरीज महिला ने स्वराज से मांगी मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2017 2:20AM | Updated Date: Jul 9 2017 2:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कैंसर से जूझ रही एक महिला ने यहां भारतीय दूतावास द्वारा वीजा आवेदन खारिज होने के बाद उपचार के लिए भारत आने में मदद के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अनुरोध किया है। फैजा तनवीर (25) बेहद गंभीर माने जाने वाले ओरल ट्यूमर एमीलोब्लास्टोमा  से जूझ रही हैं। पाकिस्तानी मीडिया की खबर के मुताबिक वह गाजियाबाद में इंद्रप्रस्थ डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (आईडीसीएच) में दिखाना चाहती हैं और उपचार के लिए 10 लाख रूपए अग्रिम रूप से दे चुकी हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »