19 Apr 2024, 22:40:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन ने अपने नागरिकों से कहा- भारत में यात्रा के दौरान रहें सतर्क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2017 5:39PM | Updated Date: Jul 8 2017 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों में गतिरोध के बीच चीन ने भारत की यात्रा कर रहे अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा परामर्श जारी किया और उनसे अपनी निजी सुरक्षा के लिये जरूरी एहतियात बरतने को कहा। 

यहां विदेश मंत्रालय ने कहा,  ' 'यह यात्रा अलर्ट नहीं है। यह परामर्श है जिसमें चीनी यात्रियों को सतर्क रहने को कहा गया है। ' ' परामर्श में भारत जाने वाले चीनी यात्रियों से सुरक्षा हालात पर करीब से ध्यान देने और जरूरी एहतियात बरतने को कहा गया है।
 
इसमें चीनी यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्थानीय सुरक्षा स्थिति पर करीब से ध्यान दें, आत्मरक्षा जागरूकता में सुधार करें, सुरक्षा को मजबूत बनाएं, अनावश्यक यात्रा को कम करें,  निजी और संपत्ति की सुरक्षा पर ध्यान दें ताकि परिवार और मित्रों को अद्यतन सूचना दे सकें।
परामर्श में कहा गया है कि चीनी यात्रियों को  हालात पर ध्यान देना चाहिये, संचार को खुला रखना चाहिये, निजी पहचान पत्र रखना चाहिए ,भारतीय कानूनों और नियमनों का सख्ती से पालन करना चाहिये और स्थानीय धार्मिक रीति-रिवाजों का सम्मान करना चाहिये।
 
चीन ने पांच जुलाई को कहा था कि वह सुरक्षा हालात को देखते हुए भारत जाने वाले चीनी नागरिकों के लिए यात्रा अलर्ट जारी करने पर फैसला करेगा। उसने सरकारी मीडिया में आई इस तरह की खबरों को तवज्जो नहीं दी थी जिनमें चीनी निवेशकों से सीमा पर गतिरोध के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा गया था।
 
चीन और भारत के बीच पिछले तीन सप्ताह से भूटान ट्राई-जंक्शन के पास डोकलाम इलाके में गतिरोध बना हुआ है। इससे पहले चीन की सेना के निर्माण दल ने वहां एक सड़क का निर्माण करने का प्रयास किया था। डोका ला उस क्षेत्र का भारतीय नाम है जिसे भूटान में डोकलाम कहा जाता है। चीन इसे अपने डोंगलांग क्षेत्र का हिस्सा होने का दावा करता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »