29 Mar 2024, 02:38:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के बमवर्षक विमानों ने दक्षिण चीन सागर के ऊपर से उड़ान भरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2017 3:04PM | Updated Date: Jul 8 2017 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के बी -1 बमवर्षक विमानों ने पूर्वी एवं दक्षिण चीन सागर के ऊपर से उड़ान भरी। अमेरिका के रक्षा अधिकारों ने शुक्रवार को सीएनएन को बताया कि अमेरिका के बमवर्षकों के साथ जापान के दो एफ-15 लड़ाकू विमानों ने भी गुरूवार रात को संयुक्‍त सैन्‍याभ्‍यास के तहत विवादित जलक्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरी। जापान और चीन दोनों अपना-अपना दावा ठोकते रहे है। अमेरिकी प्रशांत वायुसेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक पहली बार अमेरिका के बी-1 बमवर्षकों ने प्रशांत कमान से इस तरह के अभियान को शुरू किया। 
 
जापान के एयर सेल्‍फ सुरक्षाबलों ने साफ किया कि यह मिशन विवादित जलक्षेत्र के बारे में किसी तरह का संदेश देने के लिए नहीं किया गया है। सेना ने बताया कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के चार जेट लड़ाकू विमानों ने इस अभ्‍यास में हिस्‍सा लिया। यह अभ्‍यास दक्षिण कोरिया की आंतरिक सीमा से करीब 80 किमी दूर योंगवाल काउंटी में किया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »