19 Apr 2024, 08:41:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र में कार बम विस्‍फोट - 23 सैनिकों की मौत, आईएस ने ली हमले की जिम्‍मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2017 1:06PM | Updated Date: Jul 8 2017 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा/इस्माइलिया। मिस्र के उत्तरी सिनाई शहर में सेना के दो सुरक्षा नाकों पर हुए आत्मघाती कार बम हमलों में 23 सैनिकों की मौत हो गई जबकि 26 घायल हो गए हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि रफा शहर की सीमा पर कल आतंकवादियों ने दो कार बम हमलों को अंजाम दिया है।
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने एक बयान जारी कर कहा कि उनके लड़ाकों ने सेना को निशाना बनाया क्योंकि सेना आतंकवादी समूह के खिलाफ अभियान की तैयारी कर रही थी। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में सिनाई में आईएस ने सुरक्षा नाके पर विस्फोट किया था जिसमें 17 सैनिक मारे गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »