24 Apr 2024, 05:47:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उड़ान के दौरान यात्री ने फ्लाइट में की अजीब हरकत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2017 11:40AM | Updated Date: Jul 8 2017 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 सीएटल। अमेरिका में सीएटल से बीजिंग की उड़ान के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया। डेल्टा एयरलाइंस के विमान में सवार एक यात्री उड़ान के दौरान निकास द्वार खोलने लगा और अन्य यात्रियों से झगड़ने लगा, जिसके बाद क्रुरू सदस्यों के साथ हुई हाथापाई में फ्लाइट अटेंडेंट ने उसके सिर पर शराब की बोतल तोड़ दी लेकिन इससे भी वह बेहोश नहीं हुआ।
 
अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो के एक एजेंट ने आरोप पत्र में यह बात लिखी है। फ्लोरिडा में टैम्पा निवासी 23 वर्षीय जोसेफ डेनियल हुडेक चतुर्थ जेल की वर्दी पहने अमेरिका की डिस्ट्रिक्ट अदालत में पेश हुआ। उसकी दायीं आंख के नीचे खरोंच के निशान थे।        
  
अधिकारियों ने बताया कि उसे परेशानी खड़ी करने के लिए गुरूवार रात को गिरफ्तार किया गया। उसके कारण विमान को सीएटल-टैकोमा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लौटना पड़ा। हुडेक ने सुनवाई के दौरान बात नहीं की। उसके वकील रॉबर्ट फ्लेनॉघ द्वितीय ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
 
 हुडेक पर विमान के एक क्रुरू  सदस्य के साथ झगड़ने का आरोप लगाया गया है जिसके लिए अधिकतम 20 वर्ष तक की जेल की सजा और 2,50,000 डॉलर के जुर्माना का प्रावधान है। उसके 13 जुलाई को सुनवाई तक हिरासत में रहने की संभावना है।
 
अधिकारियों ने बताया कि चेहरे पर गंभीर चोटों के बाद एक फ्लाइट अटेंडेंट और एक यात्री को अस्पताल ले जाया गया है। उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। एफबीआई के विशेष एजेंट कैरिन हिग्ले ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बोइंग 767 में सवार हुडेक ने उड़ान से पहले फ्लाइट अटेंडेंट से बीयर लाने के लिए कहा लेकिन नशा ना होने पर उसने और ड्रिंक्स की मांग नहीं की। करीब एक घंटे बाद जब विमान वैंकुवर द्वीप के उत्तर पश्चिम में प्रशांत महासागर के उपर था तब हुडेक तेजी से अटेंडेंट के पास आया और एक सवाल पूछकर वापस लौट गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »