25 Apr 2024, 04:09:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में भारी बारिश - 6 लोगों की मौत, 80 हजार लोग हुए बेघर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2017 12:46PM | Updated Date: Jul 7 2017 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

असाकुरा। जापान के फुकुओका में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से आज छह लोगों की मौत हो गई और 80 हजार लोग बेघर हो गए। मौसम विभाग ने और बारिश तथा उसके कारण भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। भूस्खलन के बाद मलबों का तेज बहाव होने से हजारों राहतकर्मियों को बचाव कार्य करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
 
मौसम एजेंसी के मुताबिक क्युशु द्वीप के दक्षिण पश्चिम इलाके में स्थित फुकुओका के एक हिस्से में पिछले 48 घंटों से लेकर कल आधी रात तक 593 मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि यह जुलाई में होने वाली सामान्य बारिश से अधिक है। क्युशु के उत्तरी इलाको में भारी बारिश जारी है। हालांकि बारिश की आपात चेतावनी हटा ली गई है। 
 
अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण छह लोगों की मौत हो चुकी है और 22 अन्य लापता है। अस्सी हजार लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया गया जिनमें से 40 हजार लोगों को तेज बारिश के बीच सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाया गया। इसके अलावा हजारों अन्य लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का सुझाव दिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »