29 Mar 2024, 04:09:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको की जेल में हिंसा, 28 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2017 12:28PM | Updated Date: Jul 7 2017 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एकापुलको। मेक्सिको की एक जेल में कैदियों के बीच भड़की हिंसा में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है। ग्वेरेरो राज्य सुरक्षा अधिकारी रॉबर्टो अल्वरेज ने संवाददाताओं से कहा कि जेल के अधिकतम सुरक्षा विंग में दो गिरोहों के बीच हुई हिंसा में 28 कैदियों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए है। हाल के वर्षों में जेल के अंदर यह सबसे बड़ी हिंसा है। अल्वरेज ने कहा कि अधिकारियों को कल जेल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले विंग के अंदर तथा किचन के बाहर शव मिले है। एक अधिकारी ने अपनी पहचान बताए बिना कहा कि एक कैदी का सिर धड़ से अलग था।
 
उन्होंने कहा कि जेल में क्षमता से 30 फीसदी अधिक कैदी थे। इस जेल में 1624 कैदियों के रहने की व्यवस्था थी लेकिन इसमें 1951 पुरूष और 110 महिला कैदी रह रहे थे। उन्होंने कहा कि जेल के अंदर गोलीबारी की रिपोर्टों के बावजूद ज्यादर कैदियों की मौत धारदार हथियारों से हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »