29 Mar 2024, 01:47:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में क्षेत्रीय पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2017 7:07PM | Updated Date: Jul 6 2017 7:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्वेटा। पाकिस्तान में ब्लूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में क्षेत्रीय पार्टी के एक नेता की गुरूवार कुछ बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक अशरफ जट्टाक ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने विपक्षी बलूचिस्तान नेशनल पार्टी के नेता मलिक नवीद (38) और उनके अंगरक्षक मोहम्मद जरीफ (42) की कार पर अंधाधुंध गोलियां चलायी। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाए जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। गोलीबारी में कार में सवार नवीद का एक रिश्तेदार घायल हो गया। अभी किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »