25 Apr 2024, 06:41:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में भारी बारिश के कारण दस लोग लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2017 6:35PM | Updated Date: Jul 6 2017 6:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। दक्षिण-पश्चिमी जापान में गुरूवार को दूसरे दिन भारी बारिश के कारण आई बाढ में एक बच्चे समेत कम से कम 10 लोग लापता है और चार लाख लोगों को अपने घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। एनएचके राष्ट्रीय टेलीविजन के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू के फुकुओका प्रान्त के कुछ हिस्सों में 9 घंटों में 774 मिमी 30.5 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 2.2 गुना अधिक है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण लापता हुए लोगों की तलाशी तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए 7500 राहतकर्मियों को लगाया गया है। 

मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने संवाददाताओं से आज कहा ऐसी कई रिपोर्ट आई है जिनमें लोगों की सुरक्षा की पुष्टि नहीं की जा सकती है। जैसे एक बच्चा पानी में बह गया और मेरा घर बह गया तथा मैं अपने माता-पिता से साथ संपर्क नहीं कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि हम आपदाग्रस्त क्षेत्रों के निकट संपर्क में रहेंगे और लोगों को बचाने के लिए अपनी सारी ऊर्जा के साथ काम करेंगे तथा क्षति का पता लगाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »