25 Apr 2024, 06:11:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जोहान्सबर्ग में इमारत में लगी आग, सात की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2017 6:27PM | Updated Date: Jul 6 2017 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक बहुमंजिली इमारत में आग लगने से सात लोगों की झुलसकर मौत हो गयी है। आपात सेवा के अधिकारियों के अनुसार यहां की एक बहुमंजिली केप यार्क इमारत में आग लग गयी जिसमें और भी शव होने की आशंका है। शवों की तलाश में अभियान चलाया गया है। आग से बचने के चक्कर में एक व्यक्ति इमारत से कूद गया जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। 
 
आपात सेवा के प्रवक्ता नाना हदीबे ने कहा कि इमारत से 50 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उनमें से कुछ को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जोहांसबर्ग के मेयर हरमैन मशाबा ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में इस इमारत को अवैध रूप से कब्जे वाला बताते हुए कहा कि इस प्रकार की इमारत शहर में संकट पैदा कर रहे है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »