25 Apr 2024, 19:44:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस देश में संबंध बनाने के लिए सरकार कपल्‍स को देगी सस्ते रूम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2017 12:18PM | Updated Date: Jul 6 2017 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हवाना। क्यूबा की राजधानी हवाना की सरकार लवर्स के लिए सस्ते कमरे देगी। प्रशासन का कहना है कि उन होटलों के नेटवर्क को फिर से बहाल किया जा रहा है जिसमें प्रेमी जोड़ों को कुछ घंटों के लिए किराए पर कमरे दिए जाते थे। इन होटलो को सरकर चलाती थी। 

1990 के दशक में जब क्यूबा आर्थिक संकट की चपेट में आया तो इन्हें समुद्री तूफ़ान से बचने के लिए आश्रयगृह में तब्दील कर दिया गया था। हालांकि यह सरकारी व्यवस्था ख़त्म होने के बाद निजी मकान मालिकों ने प्रेमी जोड़ों की ज़रूरतें पूरी करने की कोशिश की, लेकिन वे पैसे ज़्यादा लेते थे। इन होटलों को क्यूबा में 'पोसारस' कहा जाता है। सरकार का कहना है कि प्रेमी जोड़ों को सस्ते में कमरे दिए जाएंगे ताकि हवाना में लोगों को प्रेम संबंध स्थापित करने में दिक्कत न हो।
 
हवाना में तलाक‍शुदा जोड़े अक्सर कहीं जा नहीं पाते हैं, क्योंकि शहर में घरों की कमी के कारण वे एक ही साथ रहने को मजबूर होते हैं। अधिकारियों का कहना है कि सस्ते विकल्प के जरिए उन्हें आसानी से कमरा मिल सकेगा और शहर में लव मेकिंग सेशन आसान हो जाएगा। 
हवाना में प्रेमी जोड़े अक्सर पार्क, समुद्री तट और प्रसिद्ध मैलाकैन सीफ्रंट में प्रेमालाप करते दिखते हैं। हवाना में प्रेमी जोड़ों को लिए इस तरह की व्यवस्था पहली बार 19वीं शताब्दी में की गई थी। क्यूबा के बहुत से लोगों के जेहन में वो यादें आज भी जिंदा हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »