25 Apr 2024, 23:32:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने बनाया ये नया प्‍लान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2017 4:41PM | Updated Date: Jul 5 2017 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने उत्तर कोरिया की ओर से पहली बार अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने की पुष्टि करते हुए। इसके साथ ही अमेरिका ने इस परीक्षण के जवाब में दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर एक संयुक्त मिसाइल को अंजाम दिया। पेंटागन की प्रमुख प्रवक्ता डाना व्हाइट ने कहा कि उत्तर कोरिया के आईसीबीएम परीक्षण के बाद शक्ति परीक्षण के दौरान अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई सैनिकों ने जलक्षेत्र में मिसाइलें दागकर अपना निशाना साधने की क्षमता का प्रदर्शन किया।
 
दक्षिण कोरिया में अमेरिकी बलों की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस आर्मी टेक्निकल मिसाइल सिस्टम और दक्षिण कोरिया की ह्यूनमू मिसाइल 2 का इस्तेमाल किया गया। पूर्वी तट पर दक्षिण कोरिया के जलक्षेत्र में मिसाइलें दागीं गईं। पेंटागन ने कहा कि इस क्षेत्र में अपने सहयोगियों- दक्षिण कोरिया और जापान की रक्षा के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता अक्षुण है। एक बयान की पुष्टि करने वाले अमेरिका विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा कि अमेरिका कभी भी परमाणु हथियारों से संपन्न उत्तर कोरिया को बर्दाश्त नहीं करेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »