शंघाई। चीन के उत्तरपूर्व क्षेत्र में एक गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 89 अन्य घायल हो गए। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने आज अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस सप्ताह इस तरह की यह दूसरी घटना हुई है। यह विस्फोट कल जिलिन प्रांत के शोंगयुआन शहर में हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विस्फोट के कारण निकटवर्ती अस्पताल के मरीज और कर्मचारी प्रभावित हुए है। पाइपलाइन के मालिक का नाम नही दिया गया है। इस संबंध में हालांकि विस्तृत जानकारी नही दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है और इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।