28 Mar 2024, 22:44:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हेलीकॉप्‍टर हाइजैक करने की कोशिश, शक्‍स को गोली से उड़ाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2017 2:53PM | Updated Date: Jul 4 2017 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्‍टर को हाइजैक करने की कोशिश कर रहे एक शख्‍स नकाबपोश बंदूकधारी को पुलिस ने गोली से मार गिराया। पुलिस ने बताया कि यह शख्‍स ओरेगॉन में हिल्‍सबोरो हवाई अड्डे के फ्लाइट स्‍कूल के बाहर बंदूक की नोक पर हेलीकॉप्‍टर चुराने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही उसे पता चला कि एक पुलिसकर्मी ने उसे देख लिया है तो वह बाड़ फांदकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिसकर्मी ने उसे गोली से मार गिराया।  
 
लेफ्टिनेंट हेनरी रेमन ने बताया कि जब एक नकाबपोश शख्‍स हेलीकॉप्‍टर के पास गया। उस समय एक फ्लाइट इंस्‍ट्रक्‍टर और एक छात्र हेलीकॉप्‍टर के भीतर थे। शख्‍स ने हेलीकॉप्‍टर का दरवाजा खोला और छात्र पर बंदूक तानकर उसे बाहर जाने को कहा मौके पर एक पुलिसकर्मी के पहुंचने के बाद यह शख्‍स भाग गया। हिल्‍सबोरो के एक अन्‍य पुलिस अधिकारी ने भाग रहे इस नकाबपोश पर गोली चला दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »