29 Mar 2024, 12:54:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैलिफोर्निया में राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2017 6:07PM | Updated Date: Jul 3 2017 6:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। लॉस एंजिलिस शहर में प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लिए और डोनाल्ड ट्रंप विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए उन पर महाभियोग चलाने की मांग की। लॉस एंजिलिस में हुए मार्च की तरह ही पूरी कैलिफोर्निया और पूरे देश में प्रदर्शन चल रहे हैं। प्रदर्शनों के आयोजकों का मानना है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी संविधान का उल्लंघन किया है और न्याय का गला घोंटा है।
 
 एक बैनर में राष्ट्रपति को ''बेईमान, भ्रष्ट और कठपुतली '' बताया गया। मार्चेर जॉन मेरांडा ने लॉस एंजिलिस टाइम्स को बताया कि उन्होंने हाल ही में हुए पांच ट्रंप विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लिया है। 56 वर्षीय मेरांडा का कहना है कि हाल ही में रिपब्लिकन के चिकित्सा कार्यक्रम में अरबों डॉलर की कटौती डरावनी और दुभार्ग्यपूर्ण है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »