16 Apr 2024, 21:09:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ये दुनिया का सबसे पहला सेक्स स्कूल, यहां सिर्फ प्रैक्टिकल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2017 4:15PM | Updated Date: Jul 4 2017 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया में एक ऐसा स्कूल खोला गया है, जहां एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को सेक्स सिखाया जायेगा। स्कूल ने दावा किया है कि वो अपने स्टूडेंट्स को बेहतर प्रेमी बनाना सिखाएगा। लेकिन यहां एडमिशन लेने वालों की फीस 1400 पौंड यानी 1 लाख 15 हजार है।

इस सेक्स स्कूल की हेड मिस्ट्रेस यल्वा मारिया थॉम्पसन ने बताया कि जिन स्टूडेंट्स की उम्र 16 साल से ज्यादा है, यहां एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकता है। उन्होंने बताया कि ‘यह दुनिया का पहला स्कूल होगा जहां स्टूडेंट्स को बेहतर प्रेमी बनना सिखाया जाएगा। यहां थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल पर ध्यान दिया जायेगा। इतना ही नहीं स्टूडेंट्स को हॉस्टल के एक ही रूम में रखा जायेगा, जहां वो अपने होमवर्क का अभ्यास कर सकें।
 
बता दें, हेड मिस्ट्रेस अपने कला प्रदर्शनियों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने एक बार एक प्रदर्शनी में नग्न महिलाओं के विभिन्न मुद्राओं में सौ पुतलें लगाए थे। ब्रिटेन के एक रिपोर्ट के मुताबिक इस सेक्स स्कूल के प्रवक्ता मेलोडी कर्श ने कहा, कि ये स्कूल पूरी तरह सफल होगा।
 
हालांकि ऑस्ट्रिया में पहली बार बन रहे सेक्स स्कूल का अभी से विरोध शुरू हो चुका है। इस स्कूल के ‘भड़काऊ’ टीवी विज्ञापनों को पहले ही बैन किया जा चुक है। एक प्रतिष्ठित पोर्टल के अनुसार इसका विरोध कर रहे एक व्यक्ति ने कहा, सेक्स स्कूल खोलने के इस विचार को काफी रोचक तरीके़ से पेश किया गया है। लेकिन ये सेक्स ही बेच रहे है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »