20 Apr 2024, 09:23:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दमिश्‍क में आत्‍मघाती बम विस्‍फोट 18 लोगों की मौत अन्‍य 13 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2017 8:14PM | Updated Date: Jul 2 2017 8:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरूत। सीरिया की राजधानी दमिश्क में तहरीर स्क्वायर के पास हुए एक आत्मघाती हमलावर ने स्वयं को बम से उड़ा लिया जिससे 18 लोगों की मौत हो गयी और 13 अन्य लोग घायल हो गए। सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्ययूमन राइट्स ने कहा कि शहर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों ने तीन कार बम हमलावरों को रोका। दो वाहनों को शहर के बाहरी हिस्से में उड़ा दिया गया। तीसरा हमलावर शहर के पूर्वी हिस्से में तहरीर स्क्वायर जिले तक पहुंचने में सफल रहा। वहां सुरक्षा बलों ने उसे घेर लिया जिसके बाद उसने विस्फोट कर खुद को उड़ा दिया। आब्जर्वेटरी ने कहा कि विस्फोट में 18 लोग मारे गए। जिसमें सरकार समर्थक सुरक्षा बलों के सदस्य शामिल थे। दो आम नागरिक भी मारे गए हैं। शेष लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »