20 Apr 2024, 18:09:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

थाईलैंड की सैन्य सरकार नए श्रम कानूनों पर पीछे हटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2017 5:02PM | Updated Date: Jul 1 2017 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकाक। थाईलैंड की सैन्य सरकार ने कहा है कि वह नए श्रम नियामक के क्रियान्वयन में विलंब करेगी। नए कानून के बाद पड़ोसी देशों से थाईलैंड में काम करने आए हजारों प्रवासी कामगार इस सप्ताह गिरफ्तारी और भारी जुर्माने के डर से अपने घर लौट गये हैं। सरकार द्वारा लाखों विदेशी कामगारों के नियम की व्यवस्था के बाद यह संघर्ष हुआ है। पड़ोसी देशों से आए कामगार के कारखानों में मछली पकड़ने वाले नौकाओं और अन्य कम मजदूरी वाले काम करते है। जिससे यहां की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलती है।
 
प्रवासी कामगारों के पंजीकरण और अवैध तस्करी के मार्गों पर पकड़ की गई और सरकार ने अनेक अभियान चलाए गए लेकिन सभी कदम नाकाम रहे। जिसके बाद वह प्रवासी कामगार बेईमान मालिकों और तस्करों के शोषण का शिकार बनने लगे। सैन्य सरकार ने 23 जून से प्रभाव हुए नए विदेशी कामगार कानून के कुछ हिस्सों को 120 दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की। नए विदेशी कामगार कानून को 23 जून को लागू किया गया था और इसके कारण प्रवासी कामगारों और नियुक्ताओं में खलबली मच गयी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »