24 Apr 2024, 12:30:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तानी जेलों में 546 भारतीय नागरिक बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2017 4:36PM | Updated Date: Jul 1 2017 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सरकार द्वारा भारतीय उच्चायुक्त को सौंपी गई इस सूची के अनुसार कम से कम 546 भारतीय नागरिक पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं जिनमें 52 आम नागरिक और 494 मछुआरे शामिल है। जिसके तहत दोनों देशों को एक साल में दो बार हिरासत में मौजूद कैदियों की सूची एक दूसरे को साझा करनी होती है।
 
उन्‍होंने कहा कि भारत सरकार भी पाकिस्तानी उच्चायोग को भारत में बंद उसके कैदियों की सूची सौंपेगी। इस साल एक जनवरी को इस्लामाबाद द्वारा भारत के साथ साझा सूची के अनुसार पाकिस्तान में 351 भारतीय कैदी बंद थे। जिसमें 54 आम नागरिक और 297 मछुआरे थे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस साल छह जनवरी को 219 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया और पाकिस्तान दस जुलाई को 77 मछुआरों और एक आम नागरिक को रिहा करेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »