25 Apr 2024, 15:10:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

छह मुस्लिम देशों पर यात्रा का प्रतिबंध लागू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2017 3:57PM | Updated Date: Jul 1 2017 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का विवादित यात्रा पर प्रतिबंध (ट्रैवेल बैन) शुक्रवार से प्रभाव में आ गया है। छह मुस्लिम बहुल देशों के लोगों और सभी शरणर्थियों के लिए अमेरिका आना अब काफी कठिन हो गया है। इस प्रतिबंध के प्रभाव में आने के बाद से अमेरिका बिना करीबी परिवार या बिजनेस संबंध वाले इन छह देशों के लोगों को वीजा देने से इनकार कर सकता है। इस मामले में एअरपोर्ट पर वकीलों ने मोर्चा संभाल लिया है और वे लोगों को इस नियम से जुड़े मशविरे दे रहे हैं।
 
हालांकि इसे लेकर कोई भगदड़ नहीं है। सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही आ सकते हैं अमेरिका, ट्रंप सरकार के नए नियम जनवरी में इसे जब पहली बार अचानक लागू किया गया तो काफी हंगामा हुआ था। इस बार ऐसा इसलिए है क्योंकि कार्यकारी आदेश से वे लोग प्रभावित नहीं होंगे जिनके पास पहले से ही वैध वीजा या ग्रीन कार्ड हैं। सोमवार को ट्रंप के ट्रैवल बैन वाले कार्यकारी आदेश पर लगी रोक सुप्रीम कोर्ट ने हटा दी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »