20 Apr 2024, 07:33:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संदिग्ध आतंकी ने मस्जिद के अंदर दो पुलिस कर्मियों को मारा चाकू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2017 12:40AM | Updated Date: Jul 1 2017 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया में एक मस्जिद के अंदर संदिग्ध इस्लामी आतंकवादी ने दो पुलिस कर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद एक अन्य अधिकारी ने उसे गोली मार दी। पुलिस प्रवक्ता एस वासिस्तो ने कहा कि जकार्ता में राष्ट्रीय पुलिस मुख्यालय के पास मस्जिद में शुक्रवार को पुलिस कर्मी जब अपनी रात की नमाज पूरी कर चुके थे तभी हमलावर ने चाकू से उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके कान तथा गर्दन पर चोटें आई हैं। संदिग्‍ध आतंकी ने मस्जिद के अंदर दो पुलिस का चाकू मारा उन्होंने कहा कि हमलावर  'काफिर ' और  'अल्लाहु अकबर ' कहता हुआ मस्जिद से भाग गया। एक अन्य अधिकारी ने उससे समर्पण करने को कहा, चेतावनी देते हुए हवा में गोली चलाई और फिर उसे गोली मार दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »