25 Apr 2024, 06:12:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अपने बचपन के शहर की यात्रा करेंगे ओबामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2017 1:56PM | Updated Date: Jun 30 2017 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोगोर। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनका परिवार उनके गृहनगर जकार्ता की यात्रा करने वाले हैं। इंडोनेशिया की 10 दिवसीय यात्रा के अंत में वे जकार्ता जाएंगे। 
 
अपनी इंडोनेशिया की यात्रा के दौरान ओबामा परिवार व्हाइट वॉटर राफ्टिंग और प्राचीन बौद्ध मंदिर गया। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको  'जोकोवी ' विदोदो आज वेस्ट जावा स्थित बोगोर पैलेस में ओबामा की मेजबानी करेंगे।
 
जकार्ता के जिस स्कूल में ओबामा पढ़े थे, उसके बाहर उनके दोस्तों ने उनके बचपन की झलक पेश करने वाली एक प्रतिमा लगाई हुई है। उनके बचपन के दोस्त आज भी उन्हें  'बैरी ' कहकर पुकारते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »