20 Apr 2024, 02:20:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पूर्व पत्नी और उसके पति की हत्‍या करने वाला भारतीय गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2017 1:53PM | Updated Date: Jun 30 2017 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ह्यूस्टन। अपनी पूर्व पत्नी और उसके पति को जानलेवा ढंग से गोली मारने वाले भारतीय-अमेरिकी सयंतन घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गोलीबारी में महिला घायल हो गई और उसके पति की मौत हो गई। यह जानकरी पुलिस ने दी है।

गाल्वेस्टन काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय के अनुसार, घोष को कल न्यू मेक्सिको के पास सीमा नाके पर हिरासत में लिया गया। घोष :41: को गिरफ्तार करके उसपर बुधवार रात की गोलीबारी के सिलसिले में हत्या का आरोप लगाया गया है।
 
 उसके बॉण्ड की राशि 1.5 लख डॉलर तय की गई है। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की जानकारी स्थानीय समयानुसार रात लगभग नौ बजे मिली।  मेहिल रिज लेन के 700 ब्लॉक के एक मकान में  घोष और दो निवासियों के बीच बहस के बाद गोलियां चलीं। लीग सिटी पुलिस के अनुसर, अधिकारियों को वहां 43 वर्षीय क्लेरेस वायने हैरिस द्वितीय का शव मिला। उसे कई बार गोलियां मारी गई थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »