19 Apr 2024, 16:13:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में भूस्‍खलन - 15 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2017 4:52PM | Updated Date: Jun 28 2017 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत के एक पहाड़ी गांव में बुधवार सुबह हुए भूस्‍खलन में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग लापता है। तिब्‍बत एवं छियांग स्‍वायशासी क्षेत्र के अबा के जिनमो गांव में भूस्‍खलन हुआ जिससे नदी के दो किलोमीटर तक का मार्ग भी बाधित हो गया और सड़क का 1600 मीटर का हिस्‍सा मलबे के नीचे दब गया। 62 मकान और एक होटल भूस्‍खलन की चपेट में आ गए। 
 
सरकार ने अपनी सोशल मीडिया साइट पर कहा कि 141 लोगों के दबे होने की आशंका है। इसमें 15 लोगों के शव मलबे के नीचे से निकाले गए है। जबकि 120 लोग लापता है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »