28 Mar 2024, 22:39:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विजय माल्‍या जैसे लोगो के लिए स्‍वर्ग बन गया ब्रिटेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2017 12:28PM | Updated Date: Jun 28 2017 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त का कहना है कि भारत को महसूस होता है कि यह देश न्याय से बचने वालों के लिए 'स्वर्ग' बन गया है। माना जा रहा है कि वह भगोड़े भारतीय कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण के मामले का जिक्र कर रहे थे। यह बात उन्‍होने ब्रिटिश अदालत में कही।

वार्इके सिन्‍हा ने सोमवार को लंदन में भारत-ब्रिटेन संबंधो पर मनोज लडवा द्वार संपादित एक किताब 'विनिंग पार्टनरशिप इंडिया : इंडिया-यूके रिलेशन्‍स बिआन्‍ड ब्रेक्जिट' के विमोचन अवसर पर सिन्‍हा ने माल्‍या की प्रत्‍यर्पण के अलावा ब्रिटिश संसद में भारत विरोधी बहस का भी जिक्र किया।

वाईके सिन्‍हा ने  कहा है की हमें महसूस होता है कि ब्रिटेन न्‍याय से बच कर भगने वाले के लिए स्‍वर्ग बन गया है। जिस प्रकार ब्रिटेन अपनी जमीन पर भारत विरोधी गतिविधियों की अनुमति देता है उसको लेकर दिल्ली में लोग परेशान हैं। हमारा भी एक लोकतांत्रिक समाज है लेकिन हम ऐसे कार्य नहीं करते जो हमारे मित्रों और सहयोगियों को प्रभावित करते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »