25 Apr 2024, 19:09:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पासपोर्ट का रंग बदलने से खून के रिश्ते नहीं बदलतेः पीएम मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2017 12:20AM | Updated Date: Jun 28 2017 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की यात्रा के अपने आखिरी पड़ाव में मंगलवार को नीदरलैंड पहुंचे। यहां नीदरलैंड के हेग में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के 3 हजार लोगों को संबोधित किया। 

 
भोजपुरी भाषा में अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, दुनिया के जिन देशों में भारतीयों को ले जाया गया, वहां 150 साल बीत गए, पीढ़यां गुजर गई, लेकिन भारतीयों ने अपनी परंपरा को बरकरार रखा। इसके लिए मैं उनको बधाई देता हूं।
 
पीएम ने यहां कहा कि पासपोर्ट का रंग बदलने से खून के रिश्ते नहीं बदलते। पूरे यूरोप में नीदरलैंड वह देश है जहां दूसरे सबसे ज्यादा भारतीय प्रवासी हैं। पासपोर्ट का रंग कोई सा भी हो, हमारे पूर्वज एक हैं। सालों बाद भी प्रवासी भारतीयों में देश जिंदा है। हर हिंदुस्तानी दुनिया के हर कोने में राष्ट्रदूत हैं। जो जड़ों से जुड़ा हो उसे कोई नहीं हिला सकता। भारत का कर्ज चुकाने से बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है। हमारे बीच में दूरी नहीं है. मेरे देश में सवा सौ करोड़ लोग देश चलाते हैं. जनभागीदारी से देश कई गुना प्रगति कर सकता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »