26 Apr 2024, 04:32:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

US में मोदी के भाषण के पेपर उड़े, अब दिल्ली में मिलेंगे दोनों नेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2017 7:19PM | Updated Date: Jun 27 2017 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भारत आने का न्योता दिया है, जिसे ट्रंप तहेदिल से स्वीकार कर लिया और वह जल्द ही भारत की यात्रा पर आएंगे। व्हाइट हाउस से जारी संयुक्त बयान में बताया गया कि ट्रम्प ने मोदी के न्योते को सहर्ष स्वीकार कर लिया है और उन्होंने आने वाले समय में परस्पर मित्रता की भावना से काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।

        
व्हाइट हाउस में प्रतिनिधिमंण्ल स्तर की वार्ता के बाद मीडिया से बातचीत में मोदी ने कहा कि ट्रम्प तथा उनके परिवार को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि आप मुझे भारत में स्वागत और मेजबानी का मौका देंगे। दोनों नेताओं के बीच पहली द्विपक्षीय बैठक थी। 
 
मोदी के स्टेटमेंट पेपर उड़े 
व्हाइट हाउस में मोदी और ट्रम्प के ज्वाइंट स्टेटमेंट के दौरान 2 बार मोदी के पेपर उड़ गए। इसके बाद वहां मौजूद (NSA) अजीत डोभाल बिना देरी के सीट से उठे और पेपर समेट कर पीएम को दे दिए।
 
न्यूज एसेंजी के मुताबिक, जब ट्रम्प मीडिया के सामने स्टेटमेंट पढ़ रहे थे, तो मोदी ध्यान से उन्हें सुनने लगा। तभी तेज हवा के झोके से उनकी डाइस पर रखे पेपर उड़कर मीडिया के करीब पहुंच गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »