20 Apr 2024, 18:58:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगान में भारत के बनाए डैम के पास हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2017 8:16PM | Updated Date: Jun 25 2017 8:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में शनिवार रात सलमा डैम पर तालिबानी हमला हुआ जिसमें 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। बता दें कि सलमा डैम का निर्माण भारत की मदद से किया गया है। इस डैम का उद्धाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल जून में किया था। 

 
स्थानीय मीडिया के मुताबिक तालिबानी आतंकवादियों द्वारा किए गए इस हमले में 10 पुलिसकर्मी मारे गए और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकियों को भी मार गिराया गया है। 
 
पुलिस अधिकारियों ने न्यूज ऐजेंसी को बताया, यह हमला तालिबानी आतंकवादी समूह ने एक पुलिस चौकी पर किया। इस हमले में 10 पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए।' हमले में बांध को किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। उन्होंने कहा, यह बांध अफगान-भारत की दोस्‍ती का प्रतीक माना जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »