19 Apr 2024, 04:14:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वॉशिंगटन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ट्रप को बताया सच्‍चा मित्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2017 10:16AM | Updated Date: Jun 25 2017 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुर्तगाल के अपने संक्षिप्त दौरे के बाद अमेरिका पहुंच गए हैं। उनका विमान वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी वायुसेना के ज्वाइंट बेस एंड्रयू पर लैंड हुआ। इस दौरान पीएम मोदी के स्वागत के लिए सैकड़ों लोगों का दल उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा है।

मोदी के अमेरिका पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों के एक समूह ने उनका शानदार स्वागत किया। भारतीय प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए भारतीय समुदाय के लोगों का एक समूह विलार्ड इंटर कॉन्टिनेन्टल होटल के बाहर उनका इंतज़ार कर रहा था, और जैसे ही पीएम की गाड़ियों का काफिला होटल पहुंचा, वह अपनी गाड़ी से बाहर निकले और हाथ हिलाते हुए समूह के लोगों की ओर बढ़ गए। जैसे ही लोगों ने पीएम को अपनी ओर आते देखा, वह लोग खुशी से 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने लगे।
 
अमेरिका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने कहा कि अमेरिका पीएम मोदी के दौरे का इंतजार कर रहा है। यह दौरा अमेरिका और भारत के बीच रिश्तों को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत कई मुद्दों पर एक जैसी सोच रखते हैं। इनमें आतंकवाद से लड़ाई, लोगों के बीच जुड़ाव जैसे कई मुद्दें हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में आने वाले लोगों के लिए जिन्हें वीजा दिया जाता है, उनमें हमेशा ही भारतीयों की संख्या ज्यादा होती है। मुझे नहीं लगता कि वीजा का मुद्दा एजेंडा की बात होगी. अमेरिकी लोग भारतीयों के साथ काफी दोस्ताना संबंध रखते हैं।
 
मालूम हो कि मोदी के दौरे से पहले अमेरिका ने भारत को 22 गार्जियन ड्रोन की बिक्री को मंजूरी दी है। यह ऐसी पहली डील है, जो अमेरिका ने किसी गैर नाटो सदस्य देश के साथ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा से पहले इस सौदे को द्विपक्षीय संबंधों की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि इस फैसले के बारे में विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार और मैन्युफैक्चरर को अवगत करा दिया है। यह सौदा दो से तीन अरब डॉलर यानी करीब 130 से 194 अरब रुपये तक का होने की उम्मीद है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »