23 Apr 2024, 16:15:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारतवंशी सिख महिला पलबिंदर कौर बनी कनाड़ा सुप्रीम कोर्ट में पहली पगड़ीधारी जज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2017 7:35PM | Updated Date: Jun 24 2017 7:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोरंटो। भारतीय मूल की मानवाधिकार कार्यकर्ता एक सिख महिला वेस्टमिनिस्टर स्थित सुप्रीम कोर्ट ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया में जस्टिस के रूप में नियुक्त हुई हैं। वह न्यायपालिका में नियुक्त होने वाली पगड़ी पहनने वाली पहली सिख हैं। 
     
न्यूजवायर डॉट सीए के मुताबिक पलबिंदर कौर शेरगिल, शेरगिल एंड कंपनी की अकेली कार्यरत वकील हैं। वह पूरे कनाडा में अदालतों और प्राधिकरणों के समक्ष मुकदमा लड़ चुकी हैं और उन्हें इस क्षेत्र में काफी अनुभव हासिल है। वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएसओ) ने शेरगिल की नियुक्ति का स्वागत किया है और इसे सिख समुदाय के लिए ऐतिहासिक बताया है। 
    
इस संगठन के अध्यक्ष मुखबीर सिंह ने कहा, यह गर्व करनेवाली बात है कि कनाडा की न्यायपालिका में पगड़ी पहनने वाली महिला पहली बार न्यायधीश बनी है। डब्ल्यूएसओ ने बताया कि न्याय राज्यमंत्री और अटॉर्नी जनरल आॅफ कनाडा जोडी विल्सन रेबाउल्ड ने  कल इस नियुक्ति की घोषणा की। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »