20 Apr 2024, 18:02:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी अरब :मक्का मस्जिद में आत्मघाती हमले की कोशिश नाकाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2017 10:22AM | Updated Date: Jun 24 2017 10:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मक्का। मक्का में काबा की मस्जिद पर आत्मघाती हमले की साजिश नाकाम हो गई है। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय से ये जानकारी मिली है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकी हमले की साजिश में थे लेकिन सुरक्षा बलों ने आत्मघाती हमलावर को उस वक्त घेरा जब वो एक रिहाइशी इमारत में छिपा था और हमले की साजिश नाकाम कर दी। इसके बाद हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस हमले में कुछ विदेशी और पुलिसकर्मी समेत 11 लोग घायल हो गए हैं। 

यह घटना मक्का की बड़ी मस्जिद के पास हुई है। उस समय हज़ारों तीर्थयात्री मस्जिद में रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अता करने के लिए इकट्ठा हुए थे। मंत्रालय के मुताबिक इस मामले में 5 संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया गया है। मक्का में इससे पहले भी ऐसे हमले हो चुके हैं। जिन हमलों में आईएस का हाथ बताया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »